तीन दिवसीय लोक संगीत कार्यशाला सम्पन्न 

गाजीपुर। गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी के तत्वावधान में तीन दिवसीय लोक संगीत कार्यशाला तुलसी सागर स्थित एकेडमी में सम्पन्न हुआ। प्रसार भारती आकाशवाणी के प्रसिद्ध लोक कलाकार राम अलम सिंह मधुर द्वारा एकेडमी के छात्र छात्राओं को लोक विधा की पचरा, सोहर, विदेशिया, जतसार, लाचारी, आल्हा, बिहुला, पूर्वी, धोबियाऊ, कहंरऊ, खेमटा, झूमर, सोरठी, पीड़ीया, बारहमासा, चैती, चैता, फगुआ, बधाई, खिलौना, चम्पाई, सहाना, गर्भाधान, अन्नप्राशन दादरा, निर्गुण इत्यादि की विधिवत बारीकियां सिखाई गईं। 


      कार्यक्रम के समापन समारोह में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) शक्ति सिंह द्वारा प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने एकेडमी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गाजीपुर जैसे जनपद में गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी के प्रयासों ने एक नई उम्मीद पैदा की है इस माध्यम से संगीत साहित्य को और गति मिलेगी ! 

कार्यशाला में कुल 52 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्य रूप से आकाश विजय त्रिपाठी, शिवानी पाण्डेय, सुधांशु रंजन, अभिषेक कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। 

Views: 9


Leave a Reply