मलिकपूरा में रोजगार मेला 29 अक्टूबर को

गाजीपुर। जनपद में कौशल विकास एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत 29 अक्टूबर को स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपूरा में वृहद रोजगार मेले का आयोजन सुबह 10 बजे से आरम्भ होगा।


          जिला कार्यकारी समिति की बैठक में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में आयोजित इस रोजगार मेले में जनपद के रोजगार के इच्छुक युवा प्रतिभाग कर सकेंगे। विशेष रूप से स्नातक एवं परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता की अपील की गई है। जखनियां विधायक बेदी राम को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

     रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रतियां, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। रोजगार मेले से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए नोडल अधिकारी डॉ. शिव प्रताप यादव से मोबाइल नंबर 9136105884 पर संपर्क किया जा सकता है।

Views: 7


Leave a Reply