अवैध गांजा संग बिहारी युवक गिरफ्तार
गाजीपुर। नोनहरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को लखमीपुर गांव में चेकिंग के दौरान 6.550 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से गांजे के दो बंडल और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।

गिरफ्तार युवक की पहचान नितेश कुमार सिंह (26वर्ष) पुत्र रविन्द्र सिंह, निवासी गोविन्दपुर, थाना चौसा, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल होंडा साइन पंजीकरण संख्या यूपी 61बीपी 2481 है।
पुलिस ने बरामदगी के संबंध में नोनहरा थाने में एनडीपीएस एक्ट का अभियोग दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी तथा थाना नोनहरा के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Views: 1








