एक लाख नब्बे हजार रुपए के अवैध गांजे संग दो तस्कर गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो तस्करों को  10 पैकेट में रखे कुल वजन 10.092 किलोग्राम अवैध गांजा संग गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख नब्बे हजार रुपए बताई गई है।


   शुक्रवार को उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता मय हमराह द्वारा नसीरपुर मोड़ के पास चेकिग के दौरान अभियुक्त मोहम्मद दानिश पुत्र रियाजुद्दीन  निवासी वार्ड नं0 25 जमालपुर युसूफपुर थाना मुहम्दाबाद जनपद गाजीपुर और फैजान अहमद पुत्र मुस्तफा ग्राम बालापुर थाना मुहम्मबाद जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से अवैध गांजा दस पैकेट  कुल वजन 10.092 किलोग्राम गांजा व एक मोटरसाइकिल होंडा एस.पी. वाहन संख्या यूपी 61 बीएल 9633 बरामद किया गया।

        गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Views: 9


Leave a Reply