आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा 

गाजीपुर। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी को गहमर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर गैंगस्टर सहित सात अपराधिक मामले दर्ज हैं।


     उल्लेखनीय है कि दिनांक 10.09.2026 को सोशल मीडिया पर प्रदीप कुमार पुत्र स्व. अभिमन्यु राम निवासी ग्राम खुदरा पथरा, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा जो कि तालाब में दर्शायी गई थी का चित्र पोस्ट करते हुए धार्मिक आस्था एवं विश्वास के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे सोशल मीडिया पर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायत प्राप्त हुई। उसके सम्बन्ध में थाना पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को हिरासत पुलिस में लेकर अन्तर्गत धारा 170/126/135  बीएनएसएस  में चालान किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव चौकी प्रभारी कामाख्या थाना गहमर गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 19


Leave a Reply