‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम अन्तर्गत जिले में दौड़ी बाइक रैली 

तिरंगे के साथ ली गयी सेल्फी को हरघर तिरंगा डाट काम पर करें अपलोड 


गाजीपुर। ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम के आयोजन को भव्यता प्रदान करने के उद्देश्य से मंगलवार को तिरंगा बाईक रैली निकालकर लोगों में राष्ट्रीयता की भावना का संदेश दिया।

       तिरंगा बाईक रैली को जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने विकास भवन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य स्वयं बाईक चलाकर जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। विकास भवन से प्रारम्भ होकर रैली सैनिक चौराहा (भूतहियाटांड़), लंका, विशेश्वरगंज, महुआबाग, कलेक्ट्रेट, सिचाई विभाग चौराहा होते हुए अन्त में विकास भवन पहुंची। रैली के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए कहा गया कि इसका उद्देश्य जिले के समस्त नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागरूक करना है। उन्होने संदेश दिया कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर, हर प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहरायें, स्वंतत्रता दिवस मनायें एवं राष्ट्र प्रेम की भावना संयोग कर रखें।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह की रैलीयां सभी तहसीलों, ब्लाकों पर भी निकाली गयी है, और निरंतर 14 व 15 तक निकाली जायेंगी। हर गॉव में बच्चे और गॉव के लोग तिरंगा लेकर रैली निकालेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगो में जागरूकता एवं  सामाजिक सौहार्दय, आपसी सदभाव की भावना के साथ तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया है, और इसका उद्देश्य है कि समस्त जनपदवासी हर घर तिरंगा अभियान में जोर शोर से प्रतिभाग करें। हर घर तिरंगा अभियान में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से तिरंगा का निर्माण किया जा रहा है जो लोगों को वितरित किया जायेगा और लोगों को जागरूक करते हुए सभी लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रचार- प्रसार किया जा रहा है।

       उन्होनने समस्त जनपदवासियों से अपील किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान में जोर-शोर से प्रतिभाग करें और सभी लोगों के बीच आपसी सौहार्द को मजबूत करें। उन्होने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा पर नाज करते हुए अपने घर पर तिरंगा लगाकर तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा डाट काम पर अपनी सेल्फी जरूर अपलोड करें।

रैली में उप जिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, क्षेत्राधिकारी सदर, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, विद्यालयों के अध्यापक एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाईक चलाकर प्रतिभाग किया।

Views: 97

Advertisements

Leave a Reply