चोरी की मोटरसाइकिल सहित युवक गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जमानियां कोतवाली पुलिस टीम ने चोरी की एक मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।


      ।  पुलिस टीम को यह सफलता सोमवार को  उपनिरीक्षक अरुण पाण्डेय मय हमराह को  जमानियां गंगा पुल बब्बनपुरा तिराहे पर चेकिंग के दौरान मिली। गिरफ्तार अभियुक्त आयुष यादव पुत्र बुल्लू यादव निवासी ग्राम जीवपुर थाना जमानियाँ जनपद गाजीपुर को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Views: 40


Leave a Reply