सम्पूर्ण समाधान दिवस में 351 शिकायतों में से 41 का निस्तारण 

गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।


        जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतू आयोजित समाधान दिवस में तीन दर्जन शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। । इसी प्रकार जनपद की सातों तहसीलों की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 351 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर  41 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।                                 इसी क्रम में तहसील सैदपुर में एसडीएम की अध्यक्षता 22 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्राप्त 31 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से चार, कासिमाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 56 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से चार, तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्राप्त 24 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से चार,  तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 90 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से मौके पर नौ शिकायतों का और तहसील जखनियां में अपर जिलाधिकारी वि/रा की अध्यक्षता में प्राप्त 92 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से 14 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया।                                       जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनमानस की शिकायतों को सुनते हुए शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद से सम्बन्धित मामलों में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी समस्या का तत्काल निस्तारण किया जाये और किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। इसमें कोई लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदर सदर, क्षेत्राधिकारी सदर एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे। 

Views: 69


Leave a Reply