औषधीय पौधारोपण हेतु नर्सरी तैयार 

गाजीपुर। राष्ट्रीय औषधि पादप बोर्ड, मण्डी (हिमांचल) के क्षेत्रीय निदेशक डा० अरूण चन्दन के सौजन्य से जिले में एक हजार चन्दन और दो हजार कलमी ऑवला की नर्सरी वितरण हेतु उप कराई जा रही है। यह नर्सरी इस माह के अन्त तक जिले में आने की उम्मीद है।


             राष्ट्रीय संयोजक / वनस्पति विशेषज्ञ सूर्यकुमार सिंह ने बताया कि जनपद में “मिशन जामवन्त से हनुमान जी” द्वारा बृहद औषधीय पौध रोपण का कार्यक्रम शुरू हो रहा है। 

       उल्लेखनीय है कि विशिष्ट पागलपन, मूत्ररोग आदि रोगों और पूर्वाचल में दैवी आपदा स्वरूप गम्भीर बाढ़ में सर्पदंश से काफी लोगों की प्रतिवर्ष मृत्यु होती रहती है। इससे बचाव के लिए बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में हर घर तक दो-दो “सर्पगन्धा” पौधा पहुंचाने के लिए गाजीपुर में दस बृहद नर्सरियां तैयार कराई गयी है। इनमें पंकज राय-करीमुद्दीनपुर, रंगबहादुर सिंह-अमौरा, ज्ञानेन्द्र राय – रेवतीपुर, अरविन्द सिंह- फिरोसापुर, मोतीचन्द्र गुप्ता-तराव, बाबूलाल मानव-चितावनपट्टी, पुजारी अमरनाथ तिवारी- कुर्था, सहित दो-दो सौ पौधों की अन्य 20 से अधिक नर्सरियॉ पौध तैयारी की स्थिति में है। वहीं अमौरा (भदौरा) फिरोसापुर (मनिहारी) सहित दो तीन नर्सरियो में “सर्पगन्धा” पौध वितरण कार्यक्रम शुरू हो गया है और जुलाई के अन्त तक लाखों की संख्या में सर्पगन्धा पौधों का वितरण किया जायेगा। राष्ट्रीय संयोजक / वनस्पति विशेषज्ञ सूर्यकुमार सिंह और औषधीय रंगबहादुर सिंह ने जिले के हर्बल औषधीय उत्पादक कृषकों सहित कृषि कार्य में लगे व्यक्तिय आधार कार्ड की छाया प्रतियों के साथ दो-दो पौधे पहले आओ पहले पाओं की तर्ज पर वितरित किए जायेंगे।

Views: 72

Advertisements

Leave a Reply