नाबालिग अपहृता बरामद, आरोपी गिरफ्तार
गाज़ीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि वादिनी श्रीमती सवित्री देवी पत्नी मुन्ना यादव द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री उम्र करीब 14 वर्ष को बहलाफुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कराया था। दौरान विनेचना पुलिस ने अपह्रता की बरामदगी कर अभियुक्त श्रीराम बिन्द उर्फ जयराम पुत्र राधेश्याम बिन्द निवासी ग्राम सेमउर थाना बरेसर जनपद गाजीपुर को मीरनपुर सक्का मोड़ के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लक्ष्मण यादव मय हमराह थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 61









