थाना दिवस पर पांच मामलों का निस्तारण
गाजीपुर। मई माह के चतुर्थ शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में थाना सुहवल में थाना दिवस सम्पन्न हुआ।
सुहवल थाने पर कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर पांच मामलों का निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित फरियादियों ने अपना आवेदन देकर जिलाधिकारी से मामले के निस्तारण का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतो को संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया।
थाना दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी ने सभी लेखपाल को निर्देशित किया कि वे अपना-अपना फिल्ड रजिस्टर बनायें तथा आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त आवेदन या लम्बित प्रकरण को पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित कर फिल्ड रजिस्टर पर सभी आवदनों को नोट करते हुए शीघ्र निस्तारण किया जाय। उन्होने निर्देशित किया कि जिस गांव की शिकायत आती है, अधिकारी वहां मौके पर जाकर गांव के संबंधित लेखपाल एवं पुलिस विभाग की टीम के साथ मिलकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस मौके पर थाना प्रभारी, लेखपाल एंव अन्य पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Views: 80









