रोजगार मेला 27 मई को, रोडवेज में संविदा चालक के पदों पर होगी भर्ती
गाजीपुर। निदेशक, सेवायोजन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार,जनपद गाजीपुर में बेरोजगार युवकों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर, गाजीपुर में 27 मई को रोजगार मेला प्रातंः साढ़े दस बजे से आयोजित किया गया है।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया कि इस मेले में मुख्य रूप से सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, उ0प्र0, परिवहन निगम, गाजीपुर द्वारा संविदा चालक के पदों पर चयन किया जायेगा। संविदा चालक पद पर नियुक्त होने के लिए कक्षा आठ उर्त्तीण, दो वर्ष पुराना वैध हैवी ड्राइविंग लाइसेंस, लम्बाई 05 फीट 03 इंच, आयु 23 वर्ष 06 माह से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बताया गया कि चालक के 60 पद रिक्त है। मानदेय व अन्य लाभ नियमानुसार प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा अपने रिक्तियां सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेब पोर्टल-rojgaarsangam. up.gov.in पर प्रदर्शित है। अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टलः-rojgaarsangam.up. gov.in पर अपना पंजीयन कराकर उक्त मेले में प्रातः 10ः30 बजे समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण-पत्रों/छाया प्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते है।
Views: 152









