नहीं रहीं पत्रकार शिवप्रताप तिवारी की दादी, पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

गाजीपुर। पत्रकार शिवप्रताप तिवारी भोलू की दादी आरती तिवारी (90 वर्ष) पत्नी स्व. सिद्धान्त तिवारी का निधन सोमवार 1 जून को हो गया। उनकी अन्तेष्टी सोमवार को नगर के गंगा किनारे स्थित श्मशानघाट पर सांय काल हुई। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र अजय कुमार तिवारी ने दी। शव यात्रा में नगर के संभ्रान्त नागरिक, पत्रकार, अधिवक्ता, संघ के स्वयंसेवक, समाजसेवी व मोहल्ले वासी उपस्थित रहे। 


          गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन कर मृतात्मा की शान्ति हेतु परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की गयी। श्रद्धांजलि सभा में पत्रकार अनिल उपाध्याय, सूर्यवीर सिंह, विनोद गुप्ता, आशुतोष त्रिपाठी, विनय तिवारी, शशिकान्त तिवारी सहित अन्य पत्रकारों ने स्वर्गीय आरती तिवारी को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। 

       उल्लेखनीय है कि मान्यता प्राप्त पत्रकार स्व. सिद्धान्त तिवारी के चार पुत्रों व दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार है। स्व. आरती तिवारी अपने पीछे नाती पोतोन से भरापूरा परिवार छोड़ गयी हैं।

Views: 8


Leave a Reply