युवती को भगाने का आरोपी गिरफ्तार 

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को बहला फुसलाकर भगाने के आरोपी युवक बिट्टू उर्फ राजा पुत्र ओमप्रकाश निवासी सवास थाना सादात को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। 


         आरोपी के खिलाफ गत जनवरी माह में मामला दर्ज किया गया था और पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। उपनिरीक्षक हरिहर प्रसाद मिश्रा ने अपनी टीम के साथ बिट्टू उर्फ राजा को सवास गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी पन्नेलाल यादव के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Views: 20


Leave a Reply