कन्या जन्मोत्सव पर माताओं को मिले उपहार 

 गाजीपुर। जिला महिला चिकित्सालय गाज़ीपुर में शनिवार को कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।


       महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी के निर्देशन में 13 नवजात बच्चियों के जन्म पर बधाईयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। वहीं उनको अच्छे से पालन पोषण व शिक्षा देने हेतु परिजनों को प्रेरित करते हुए उनकी माताओं को उपहार स्वरूप बेबी किट एवं तौलिया का वितरण किया गया। इसके अलावा बच्चियों की माताओं को शासन द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी गई । 

        इस अवसर पर सी.एम.एस. डा. के एन चौधरी, मैट्रेन श्रीमती ममता सिंह , वन स्टॉप सेंटर मैनेजर प्रियंका प्रजापति, केस वर्कर आरुषि सिंह , चाइल्ड लाइन सुपरवाइजर प्रियंका यादव सहित अस्पताल के स्टाफ व नर्स आदि उपस्थित रहे।

Views: 105

Advertisements

Leave a Reply