प्राचीन शिव मंदिर के गुम्बद और समाधि निर्माण में जूटे नगरवासी 

गाज़ीपुर। सादात रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क के किनारे स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर (कुटिया) पर भव्य गुम्बद और समाधि के निर्माण हेतु श्रद्धालुओं में आस्था जगी है। गुम्बद और समाधि निर्माण हेतु विद्वान ब्राह्मण अशोक चौबे के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पूजन अर्चन कर गुम्बद और समाधि की नींव रखी गई। शिलान्यास व पूजन के दौरान महंत आनंद पुरी थानापति महाराज, महंत साध्वी सेजल पुरी महाराज, महंत अष्ट कौशल पुरी, मुख्य यजमान सुभाष जायसवाल, पूर्व चेयरमैन राजनाथ यादव, सोमेश यादव, जितेन्द्र गुप्ता, जगजीवन प्रसाद, रामधनी शर्मा, साधु यादव, रवि जायसवाल, मनीष गुप्ता टिंकू, राजेश गुप्ता, शारदा जायसवाल मखंचू, अशरफ अली, पवन जायसवाल, भोला गुप्ता, महेन्द्र, धर्मेन्द्र सिंह, विनोद, अर्जुन, शिवचंद सहित काफी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। 


     नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन राजनाथ यादव ने बताया कि नगरवासियों के आर्थिक सहयोग और दान से प्राप्त धन से मन्दिर का कायाकल्प किया जा रहा है। मान्यता है कि इस प्राचीन शिव मंदिर पर सच्चे मन और श्रद्धा पूर्वक पूजन अर्चन करने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है।

Views: 161

Advertisements

Leave a Reply