उच्च कोटिय शिक्षा प्रदान करने हेतु सरकार कराएगी यशस्वी प्रवेश परीक्षा 

गाज़ीपुर । पिछड़ा वर्ग व एवं अन्य छात्रों को उच्च कोटिय शिक्षा प्रदान करने हेतु यशस्वी इन्ट्रेन्स टेस्ट-2024 पीएम यशस्वी टाप क्लास एजूकेशन ओबीसी एवं अन्य स्कालरशिप स्कीम लागू की गयी है।


जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने उक्त के सम्बन्ध में बताया कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, शास्त्री भवन नई दिल्ली के नेशनल टेस्टिग एजेन्सी द्वारा प्रवेश परीक्षा आयोजित किये जाने का कार्यक्रम जारी किया गया है।

आवेदन कर्ता छात्रों को वेबसाईट पर आनलाइन आवेदन करना होगा। इसमें रजिस्टेªशन की तिथि 31 अक्टूबर, 2024 तक विस्तारित किया गया है, इसमें वह छात्र आवेदन कर सकेंगें, जिनके अभिवावक की वार्षिक आय रूपए 2.50 लाख से कम हो। कक्षा 9-10 में रुपए 75,000 वार्षिक एवं कक्षा 11-12 में रुपए 1,25,000 वार्षिक की सहायता धनराशि इस योजना के तहत प्रदान की जायेगी। इसमें वह छात्र-छात्रायें पात्र होगें, जो अन्य किसी विभाग/योजना में छात्रवृत्ति धनराशि प्राप्त न कर रहे हों। चयन प्रक्रिया यशस्वी इन्ट्रेन्स टेस्ट के मेरिट के आधार पर होगी। परीक्षा पेपर पेन ओएमआर के माध्यम से होगी। योजना सम्बन्धित अन्य समस्त जानकारियॉ विभागीय वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है

 

Views: 12

Advertisements

Leave a Reply