बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट
गाजीपुर। जमानियां कोतवाली क्षेत्र के चक अब्दुल हकीम उर्फ चकिया गांव में गत मंगलवार की शाम करीब 4 बजे सगे भाई ने अपनी बहन की गला काटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
बताते चलें कि युवक संतोष कुमार बिंद पुत्र महातिम बिंद की बहन यशोदा किसी से फोन पर बात करती थी। इस को लेकर मंगलवार की शाम भाई ने बहन को टोका तो वह नाराज हो गयी। बहन के व्यवहार से क्षुब्ध संतोष ने बहन यशोदा की धारदार हथियार से गला काटकर कर हत्या कर दिया। उस समय मृतका की मां और पिता खेत में धान की रोपाई करने गए थे।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी व क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से घटना की जानकारी ली और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया।
Views: 9









