टीवीएस एजेन्सी का हुआ भव्य शुभारंभ
गाजीपुर। नगर पंचायत सादात के दक्षिणी छोर पर स्थित सैयद बाबा मजार के समीप ओवी टीवीएस एजेन्सी का भव्य शुभारंभ सोमवार को सम्पन्न हुआ। पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मदेव यादव एवं रामनगीना किसान पीजी कॉलेज मुड़ियारी के प्रबंधक राम नगीना यादव ने फीता काटकर एजेंसी का शुभारंभ किया।
प्रोपराइटर बृजेश यादव ने ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए उन्हें बेहतर सेवा देने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सेवानिवृत्त निरीक्षक कपिलदेव यादव, बृजेश यादव, मलय यादव, जयप्रकाश यादव, राजेश यादव, पवारू यादव, काशी यादव, हृदयानाराय चौबे, वीरेन्द्र यादव सहित क्षेत्रीय गणमान्यजन उपस्थित रहे। लोकगीत कलाकार प्रमोद यादव और संतोष यादव ने अपने बिरहा से उपस्थितजनों का भरपूर मनोरंजन किया।
Views: 9








