एनसीसी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न, कैडेट्स ने किया पौधारोपण
गाजीपुर। एनसीसी भर्ती के लिए सोमवार को बापू इंटर कालेज सादात और श्री महंत शिवदास उदासीन इंटर कालेज (समता) सादात के कक्षा 11 में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की दौड़ और लिखित परीक्षा सम्पन्न हुई।
बापू इंटर कालेज के प्रबंधक सुशील सिंह, प्रधानाचार्य उदयभान सिंह एवं एनसीसी के केयर टेकर शुभम सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया में कक्षा 11 के 112 छात्र छात्रा शामिल हुए। इनमें से 26 छात्र और 13 छात्राओं को मिलाकर कुल 39 कैडेट चयनित हुए। उधर समता इंटर कालेज के कैप्टन सर्वेश सिंह यादव ने बताया कि 37 सीट के लिए 68 छात्र छात्राओं ने दौड़ और लिखित परीक्षा में प्रतिभाग किया। इनमें से 25 छात्र और 12 छात्राओं का एनसीसी कैडेट के रूप में चयन किया गया। इस भर्ती प्रक्रिया में सूबेदार विनोद सिंह, सूबेदार शुक्रा कच्छप, नायब सूबेदार रामलखन, बीएचएम राजन पठानिया, हवलदार सुधीर, सीएचएम अबू तालिब ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान शिक्षक वंशराज यादव, मयंक सिंह, संतोष यादव, बृजेश यादव, मोहित कुमार, निरंकार चौधरी, सत्येंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में श्री महंत शिवदास उदासीन इंटर कालेज (समता)सादात के 68 एनसीसी कैडेटों ने सोमवार को कालेज परिसर में पौधरोपण किया। कालेज के एनसीसी अधिकारी कैप्टन सर्वेश कुमार सिंह यादव ने बताया कि 89 बटालियन वाराणसी के उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार प्रत्येक कैडेट ने कालेज कैंपस में एक एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दिया।
Views: 6








