पंचांग व राशिफल – 13 जुलाई 2024

पंचांग व राशिफल – 13 जुलाई 2024


पंचांग

विक्रमी संवत   2081  

शक सम्वत   1945  

मास                    आषाढ़  

पक्ष               शुक्ल पक्ष

तिथि                     सप्तमी

नक्षत्र                     हस्त 

वार                       शनिवार 

योग                       शिव

सूर्योदय                 05:13

सूर्यास्त                 18:50

चन्द्रमा                     कन्या 

राहुकाल दोपहर        09:00 – 10:43

अभिजीत मुहूर्त         12:02 – 12:50

         वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में उत्तर पूर्व दिशा में मोर पंख रखते हैं, तो इससे घर में नकारात्मकता का वास हो सकता है। वहीं उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से आर्थिक हानि होती है। ऐसे में आप उत्तर दिशा में मोर पंख रख सकते हैं।जानिए ज्योतिष गुरू पंडित अतुल शास्त्री से आज का राशिफल

 मेष :-

आज आप बहुत क्रियाशील और व्यस्त रहेंगे,कार्य के प्रति कर्मठता और अधिकारियों के सहयोग से उन्नति करेंगे। कार्य में संलिप्त रहें।

 वृषभ :- 

शत्रुवर्ग आपकी छवि बिगड़ने की चेष्टा करेंगे,कार्यक्षेत्र में आपकी हालत बदत्तर रहेगी। व्यव्हार संयमित होकर करें।

मिथुन :- 

जल्दबाजी या हड़बड़ी में कार्य करने की आदत नुकसानदेह हो सकती है,मानसिक शांति भंग होंगी। आज शांतचित्त रहें।

कर्क :- 

कार्यों का परिणाम आपके पक्ष में हो जरुरी नहीं है,आपकी इच्छाओं के विपरीत परिणाम हो सकते है। भावनात्मक बिलकुल ना रहें।

 सिंह :-

प्रसिद्द व्यक्तियों के संपर्क में आयेंगे,ख्याति,सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होंगी,अप्रत्याशित लाभ के अवसर भी बनेगे। विनम्र बने रहें।

 कन्या :-

प्रतिस्पर्धा में सफल रहेंगे,दुश्मन भी आपका सामना करने से घबराएंगे,अचानक यात्रा सौभाग्य वृद्धि कारक होंगी। प्रतिस्पर्धा में साहस से कार्य करें।

 तुला :- 

उच्च पदस्थ लोगो से सम्मान पायेंगे,माता पिता और गुरुजनों से अति मधुर समबन्धों के लाभ मिलेगा। पुण्यों का उदय होंगे।

 वृश्चिक :-

पारिवारिक वातावरण सुखद और आपके अनूरूप होगा,आपके सारे यत्न पुरे होंगे,सुखद समाचार भी मिलेंगे। दिन की शुभता का लाभ उठाये।

 धनु :-

आपका दिमाग धार्मीक क्रियाकलाप और जीवनदर्शन में लगा रहेंगा,लोग आपकी इस पृवत्ति को देखकर भौच्चके रह जायेगे।आपने उद्देश्य पूरा करें।

 मकर :-

पदोन्नति होनेवाली है जैसा आप चाहेंगे,वैसा ही होंगा,भाग्य आपके पक्ष में फलदायी है,ख़ुशी मिलेगी।अवसर का लाभ उठाएं।

कुम्भ :-

नौकरी अथवा निवास में स्थान परिवर्तन संभावित हैं,अचानक धन का व्यय भार बढ़ेगा,आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। सोच समझकर धन व्यय करें।

 मीन :-

संतान की और से आर्थिक मदद पाकर संपत्ति क़ा विस्तार करेँगे,नयी संपत्ति खरीदी के योग बनेंगे।संतान का महत्व जाने।

Views: 20

Advertisements

Leave a Reply