अस्पताल में चोरी के रुपयों सहित अभियुक्ता गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली सदर पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में चोरी करने वाली अभियुक्ता को चोरी के छह हजार रुपये के साथ पकड़ कर न्यायालय के सुपुर्द किया गया।


    बताते चलें कि शुक्रवार को नन्दगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुसुम्ही कला निवासी आनन्द प्रकाश पुत्र चौथी राम जनपद गाजीपुर अपने भाई के इलाज हेतु जिला अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए लाइन में लगे थे, तभी एक महिला द्वारा उसकी जेब से  6000 रूपये चोरी कर लिया गया। वहीं तत्काल महिला के पास से चोरी के पैसे बरामद भी कर लिया गया।  कोतवाली पहुंच कर उन्होंने इसकी जानकारी दी और महिला अभियुक्ता चन्दा देवी पत्नी दीना यादव निवासी सहबाज कुली थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर को उनके हवाले किया। वादी की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर चोरी गये रुपये व महिला अभियुक्ता को नियमानुसार कब्जा पुलिस मे लेकर कार्यवाही करते हुए बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी। 

Views: 8

Advertisements

Leave a Reply