पेड़ में विद्युत करंट उतरने से पूर्व सभासद की मौत

 

गाज़ीपुर। विद्युत करंट की चपेट में आने से शुक्रवार की शाम, सादात नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ के पूर्व सभासद इरफान अहमद (38वर्ष) की मौत हो गई। 


         यह दुर्घटना बादशाहपुर-शादियाबाद के पास उनके पोल्ट्री फार्म पर हुआ। यह हादसा नीम के पेड़ में विद्युत करंट उतरने से हुआ। वहां पेड़ के उपर से विद्युत केबिल ले जाया गया है, कहीं केबल कटे होने के कारण बरसात के मौसम में पेड़ में करंट प्रवाहित हो रहा था और उसी पेड़ पर लोहे की सीढ़ी लगाकर इरफान चढ़ रहे थे तभी हादसा हुआ। इरफान के पिता राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक स्व. हाजी कासिम अंसारी के दो पुत्रों में छोटे थे, उनके बड़े भाई फिरोज अंसारी आजमगढ़ के मेहनाजपुर में शिक्षक हैं।

   दुर्घटना की जानकारी पर उनके परिजनों में हाहाकार मच गया और परिजन रोते बिलखते  घटनास्थल पर पहुंचे। चेयरमैन प्रतिनिधि, वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों सहित काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। वहां से शव को सादात लाने के बाद शनिवार को सुपूर्द ए खाक किया जायेगा।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply