डीएम एसपी ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
गाजीपुर। वन महोत्सव के अंतर्गत, सैदपुर तहसील के प्रांगण में जिला अधिकारी अर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंर्तगत पौधारोपण किया गया।
सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, रेंज सैदपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि एक पौधा मां के नाम अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करें। उन्होंने पौधों के महत्व को समझाते हुए इनका संरक्षण करने और पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु सरकार के साथ-साथ स्वयं भी जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता पर बल दिया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि वृक्ष एवं सामाजिक अथवा भौतिक विकास का संतुलन ही सभ्यता तथा संस्कृति को विकसित करती है, वृक्षों का योगदान केवल बढ़ते हुए प्रदूषण को रोकने में ही नहीं अपितु जलवायु एवं वातावरण के संतुलन में भी सर्वाेपरि है।
मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने भी पौधारोपण कर जन जन को पौधारोपित करने पर बल दिया। प्रभागीय निदेशक विवेक यादव ने बताया कि वन महोत्सव 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलेगा । पौधारोपण अभियान में लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी नम्रता सिंह एवं वन विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Views: 6








