सिद्धपीठ पर दर्शन पूजन से मिलती है ऊर्जा – डॉक्टर मोहन भागवत
संघ प्रमुख ने कल्पवृक्ष व कैबिनेट परिवहन मंत्री ने किया मौलश्री का पौधारोपण
गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार सोमवार को प्रसिद्ध सिद्धपीठ हथियाराम मठ पहुंचे। वहां पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी श्री भवानीनन्दन यति जी महाराज, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह तथा अन्य गणमान्यजन ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर आगवानी की।
मठ में उन्होंने वैदिक मंत्रोचारण के साथ अधिष्ठात्री देवी वृद्धम्बिका माता व सिद्धिदात्री माता का विधि विधान से दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के क्रम में काशी के वैदिक विद्वानों द्वारा रुद्राभिषेक पूजन भी संपन्न कराया गया। दर्शन पूजन के दौरान कन्या महाविद्यालय की छात्राओं व स्थानीय बालिकाओं द्वारा सुंदर भजन का गायन किया गया जिससे आह्लादित होकर संघ प्रमुख ने उनकी तरफ मुखातिब होकर कहाकि मेरी तरफ से मेरी सभी बहनों को प्रणाम। जिसके बाद उपस्थित कन्याओं ने भी प्रति उत्तर में सामूहिक रूम से प्रणाम किया।


इस दौरान श्री भागवत ने कहा कि यहां स्थित बुढ़िया माई के चरणों में प्रणाम कर और महाराज जी से मिलने के बाद मुझे असीम ऊर्जा प्राप्त होती है।
बताते चलें कि पिछले तीन वर्षों से प्रतिवर्ष श्री भागवत जी सिद्धपीठ पर आकर मत्था टेक कर दर्शन पूजन करते हैं। यहां वह बुढ़िया माई के साथ ही पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति का भी दर्शन पूजन करते हैं।
उन्होंने सिद्धपीठ हथियाराम मठ स्थित नवग्रह वाटिका के समीप सिद्धपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी भवानी नंदन यति जी महाराज के साथ कल्पवृक्ष का पौधा लगाया। वहीं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मौल श्री का पौधारोपण किया। इसके साथ ही उच्च न्यायालय के न्यायाधीश समसुद्दीन अहमद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्षेत्र प्रचारक अनिल जी, काशी प्रांत प्रचारक रमेश जी, कानपुर प्रांत प्रचारक श्रीराम जी, विभाग प्रचारक अजीत जी, जिला प्रचारक आलोक, सानंद सिंह, राकेश तिवारी, संतोष यादव, अंकित जायसवाल, राजेश यादव संतोष मिश्रा, सुनील मिश्रा इत्यादि ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
मठ पहुंचने से पूर्व उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचारक कानपुर के प्रांत प्रचारक श्रीराम जी के आवास पर पहुंचकर उनकी माताजी से भेंट मुलाकात किया। इस दौरान काफी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Views: 8








