गरीब असहायों को 62 सिलाई मशीन उपलब्ध करायेगा भारत विकास परिषद
गाजीपुर भारत विकास परिषद काशी प्रांत के प्रांतीय सचिव प्रमोद दुबे का प्रवास कार्यक्रम प्रांतीय अध्यक्ष रवि जायसवाल की उपस्थिति में, प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख स्वास्थ्य( नेत्र)अनिल कुमार उपाध्याय के रौजा आवास पर संपन्न हुआ। प्रवासके दौरान उन्होंने परिषद के विभिन्न क्रियाकलापों के साथ-साथ आवश्यक कागजातों के बारे में जानकारी ली।
उल्लेखनीय है कि डॉक्टर सूरज प्रकाश एक सफल ऑर्थोपेडिक सर्जन रहे, जिन्होंने अपनी सभी सुख सुविधाएं त्याग कर राष्ट्र प्रेम और मानवता की सेवा का व्रत लिया। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज हित में समर्पित कर, भारत विकास परिषद जैसा विशाल संगठन खड़ा किया जो आज भी उनके बताए गए रास्ते पर चल रहा है। परिषद द्वारा अपने संस्थापक डॉक्टर सूरज प्रकाश जी की 104वीं जयंती पर देशभर में सेवा कार्य किये जा रहे हैं। परिषद के 62 वर्ष गठन के अवसर पर काशी प्रांत की ओर से वाराणसी में 7 जुलाई को स्थापना दिवस पर गरीब असहाय लोगों को 62 सिलाई मशीन उपलब्ध कराया जायेगा।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद व भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन व समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर भारत विकास परिषद गाजीपुर की ओर से जिला समन्वयक डॉक्टर अरुण कुमार राय, संगठन सचिव अरविंद कुमार राय, महिला संयोजिका डॉक्टर उमा शर्मा पूर्व सचिव सुख विलास, पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल पूर्व कोषाध्यक्ष आनंद प्रकाश अग्रवाल , कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद राय रून्नू, अवधेश नारायण राय पूर्व महिला संयोजिका निरूपमा उपाध्याय आदि उपस्थित रहीं। संचालन सचिव जितेन्द्र मोहन कृष्ण ने किया।
Views: 7








