पंचाग व राशिफल – 29 जून 2024
पंचाग व राशिफल – 29 जून 2024
पंचांग
विक्रमी संवत 2081
शक सम्वत 1945
मास आषाढ़
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी
नक्षत्र उत्तराभाद्रपद
वार शनिवार
योग शोभन
सूर्योदय 05:08
सूर्यास्त 18:51
चन्द्रमा मीन
राहुकाल दोपहर 08:56 – 10:40
अभिजीत मुहूर्त 12:00 – 12:48
घर से किसी भी शुभ कार्य के लिए निकलते समय सबसे पहले ‘श्री गणेशाय नम:’ बोलें, इसके बाद विपरीत दिशा में 4 कदम चलकर आपने काम के लिए निकल जाएं। ऐसा करने से आपका काम जरूर बनेगा। जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल

मेष
आज पुराने लोगों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। अच्छी खबर मिलेगी। व्यवसायिक हानि, स्वास्थ्य प्रतिकूल, अनावश्यक खर्च, सम्बन्धों में कटुता, निराशा, कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें।
वृष
आज कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। अभिलाषा की पूर्ति, जनकल्याण में रुचि, सद्विचारों का उदय होगा। उलझनों से मुक्ति के योग है।
मिथुन
आज लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। कार्यसिद्धि के योग बन रहे हैं। आत्मबल में वृद्धि के साथ महत्वपूर्ण सफलता होगी। परोपकार की भावना उत्पन्न रहेगी। यात्रा के योग हैं।
कर्क
आज मेहनत का फल मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। लाभ की स्थिति, नौकरी में पदोन्नति, इच्छाशक्ति जागृत, बकाए धन की प्राप्ति होगी। हर्ष का माहौल बनेगा।
सिंह
आज संपत्ति के सौदे लाभकारी नहीं हो सकते हैं। भाग्योन्नति मे बाधा बनी रहेगी। व्यापारिक पक्ष में निराशा के भाव सामने आयेंगे।विरोधी प्रभावी, यात्रा कष्टकर साबित होगी धनहानि की सम्भावना है।स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यस्तता रहेगी।
कन्या
आज शत्रुओं का पराभव होगा। नवसंपर्क लाभदायी बनेगा।, कार्य में प्रगति होगी। धर्म में रुचि, प्रभावशाली हस्तियों से संपर्क से लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। सुख के साधनों पर व्यय होगा।
तुला
आज वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें।परिस्थितियों में सुधार के प्रबल योग हैं। , धनागम का सुयोग बन रहा है।, मनोवांछित सफलता मिलेगी।हर्षोल्लास का माहौल रहेगा।
फालतू की बातों पर ध्यान न दें।
वृश्चिक
आज लाभ हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। कठिनाइयों की निवृत्ति, धार्मिक कार्यों में रुचि, यात्रा सार्थक रहेगी ।
धनु
आज आर्थिक उन्नति के प्रयास व्यर्थ रहेंगे।
कार्य अधूरे ही रहेंगे। लाभ में बाधा के योग हैं। आपसी मतभेद उभर सकते हैं। एकाग्रता, मानसिक तनाव व व्यर्थ भ्रमणसे मन में खिन्नता का भाव होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें।
मकर
आज बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। वातावरण मनोनुकूल रहेगा। प्रगति का प्रयास करते रहे लाभ होगा। अभिलाषा की पूर्ति के साथ कर्ज की अदायगी हो सकती है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।
कुंभ
आज किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। आज समस्याओं का समाधान मिल सकता है।अड़चनें समाप्त होने के योग हैं। सद्विचारों का उदय होगा। मानसिक शांति के साथ पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवेक का प्रयोग करें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
मीन
आज व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।
आकस्मिक लाभ की प्राप्ति होगी। महत्वपूर्ण उपलब्धि हो सकती है। मनोरंजन में रुचि, व्यय की अधिकता से बचें। यात्रा लाभदायक होगी।
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें।
Views: 5









