एक ही बरसात में धराशायी हो गयी चहारदीवार 

गाजीपुर। जनपद के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन औड़िहार जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर गत वर्ष बनी सौ फुट की चहारदीवारी एक दिन पूर्व शुक्रवार को हुई पहली बरसात में धराशायी हो गई। इससे चहारदीवारी के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सहज ही प्रश्न चिन्ह लग रहा है। लोगों का कहना है कि चहारदीवारी के निर्माण कार्य में बिना मानक के ही निर्माण कार्य किया गया‌। घटिया निर्माण सामग्री के चलते ही चहारदीवारी ढह गई। वह तो संजोग था कि उस समय आसपास कोई मौजूद नहीं था अन्यथा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था।


       इस बारे में पूछे जाने पर निर्माण कार्य कराने वाले रेलवे के रौनक सिंह ने बताया कि चहारदीवार के सामने नाली बन जाने से ऐसा हुआ है। इसके बाद भी लोगों द्वारा निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगाते हुए इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Views: 5

Advertisements

Leave a Reply