समता कालेज के प्रबन्धक बने सभाजीत सिंह यादव
गाजीपुर । श्री महंत शिवदास उदासीन इंटर कालेज (समता) सादात के प्रबंधकारणी समिति का चुनाव शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी राम अवतार यादव पूर्व उच्च सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद. क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी तथा पर्यवेक्षक सुधीर कुमार विश्वास प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल कटरिया के निर्देशकन में सम्पन्न हुआ।
इस चुनाव में सभाजीत सिंह यादव को सर्वसम्मति से प्रबंधक और दीनदयाल जायसवाल को अध्यक्ष चुना गया। वहीं नर्वदेश्वर राय उपाध्यक्ष, राजनाथ यादव उप प्रबंधक, केदार यादव कोषाध्यक्ष चुना गया।
Views: 9
Advertisements









