चौबीस घंटे के भीतर चारो हत्यारोपियों को पुलिस ने दबोचा 

गाजीपुर। स्वाट सर्विलांस व थाना भुड़कुड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना भुड़कुड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम घटारो में, जमीन सम्बन्धित विवाद में विमलेस चौहान की हुई हत्या में नामज़द चार अभियुक्तों को अवैध तमंचे के साथ 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।


      उल्लेखनीय है कि गुरुवार दिनांक 27 जून को थाना भुडकुड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम घटारो में  विमलेस चौहान पुत्र शंकर चौहान की  हत्या 

सुबह उनके  पट्टीदारों ने कर दी और मौके से फरार हो गए। हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस हत्यारों की सुरागरसी में लगी हुई थी। स्वाट/ सर्विलांस व थाना भुड़कुड़ा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्या से संबंधित चार आरोपियों को  शुक्रवार 28 जून को रेलवे स्टेशन जखनियाँ से सुबह करीब पौने छह बजे गिरफ्तार किया गया। 

         गिरफ्तार अभियुक्तों में बिट्टू चौहान व पिन्टू चौहान पुत्र इन्द्रदेव चौहान, बिन्दू देवी पत्नी इन्द्रदेव चौहान तथा पूजा चौहान पुत्री इन्द्रदेव चौहान रहे। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Views: 11

Advertisements

Leave a Reply