पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा परेड का निरीक्षण

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार को परेड की सलामी ली गई। इसके बाद उनके द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा परेड किया गया। इसके बाद थानों से आई डायल 112  की गाड़ियों का रिस्पांस टाइम तथा थानों की गाड़ियों में रखे सुरक्षा उपकरणों को चेक कर सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।



       इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी, क्षेत्राधिकारी जमानिया,प्रतिसार निरीक्षक लाइन तथा पुलिस के जवान शामिल रहे।

Views: 10

Advertisements

Leave a Reply