ट्रेन से गिरकर जख्मी अधेड़ जख्मी, वाराणसी रेफर
गाजीपुर। प्रयागराज-मऊ डेमू ट्रेन से नीचे गिरने से सादात रेलवे स्टेशन के पास मऊ निवासी अधेड़ बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी ट्रामा सेन्टर भेज दिया गया।
बताया गया कि मऊ निवासी दीपक कश्यप (45वर्ष) सादात क्षेत्र के कनेरी स्थित अपने रिश्तेदारी में आया था।
वहां से गुरुवार को वापस लौटते समय वह ट्रेन के गेट पर खड़ा था, सादात स्टेशन पर नीचे गिरने से का बायां हाथ कट गया। गंभीर रूप से घायल युवक को एम्बुलेंस से सीएचसी सादात ले जाया गया जहां मरहम पट्टी के बाद अधीक्षक डॉ यशवंत गौतम ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। बताया जाता है कि मऊ निवासी दीपक वह गेट पर ही खड़ा था और सादात से ट्रेन आगे बढ़ी तभी उसका गमछा नीचे गिर गया, जिसे झुककर उठाने में संतुलन बिगड़ने से उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन में फंसकर रेल पटरी पर घसीटते हुए दूर तक चला गया।
दुर्घटना के बाद स्टेशन प्रशासन ने एम्बुलेंस बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
Views: 10









