दुराचार के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाजीपुर। दुराचार की दो अलग अलग घटनाओं में पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।
पहली घटना में कासिमाबाद पुलिस टीम द्वारा दुराचार व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित मुकदमें के आरोपी को उल्लेखनीय है कि वादिनी श्रीमती लालसा देवी पत्नी नरेन्द्र राव ग्राम डाही पोस्ट गंगौली थाना कासिमाबाद जिला गाजीपुर की तहरीर पर थाना पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवेचना के क्रम में गुरुवार 27 जून को उपनिरीक्षक पल्लवी सिंह मय हमराह मुकदमा के नामित अभियुक्त सोनेलाल पुत्र सरल राम निवासी ग्राम टिकादेवरी थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया को डाही पुल नहर के बगल से ग्राम डाही की ओर जाने वाली पिच रोड पर समय 06.15 बजे हिरासत में पुलिस लिया गया। थाने पर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुश्री पल्लवी सिंह, महिला आरक्षी शिखा गौड़, आरक्षी उपेन्द्र गौड़ व सुजीत प्रसाद थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
इसी क्रम में सुहवल थाना पुलिस द्वारा दुराचार के मुकदमें में नामजद/वांछित अभियुक्त शुभम कुमार पुत्र बीरबल राम निवासी ग्राम सोनवल थाना सुहवल जनपद गाजीपुर को मुखबिर की सूचना पर समय करीब 08.15 बजे सोनवल रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके विरूद्ध आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी व आरक्षी धीरेन्द्र कुमार, एहसान अली व मोहित सिंह थाना सुहवल जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 17









