बदला – दो हत्यारोपी गिरफ्तार
गाजीपुर। ग़हमर थाना पुलिस द्वारा हत्या व अन्य सम्बन्धित धाराओं में दर्ज मुकदमे के दो वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र मय हमराह ने प्राईमरी स्कूल कुतुबपुर के पास थाना गहमर गाजीपुर से अभियुक्त शिवशंकर चौधरी पुत्र स्व.मुखा चौधरी व गोरख चौधरी उर्फ राजकुमार चौधरी पुत्र शिवशंकर चौधरी निवासी खुदरा पथरा (गदाईपुर) थाना गहमर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वर्ष 2005 में अभियुक्त शिवशंकर चौधरी के बड़े लड़के की हत्या की गयी थी। जिसमें दो लोगो को नामजद किया गया था। मुकदमें में मृतक उपेन्द्र का नाम नहीं था लेकिन बाद में जानकारी हुई कि हत्या में उपेन्द्र भी शामिल था और शिवशंकर चौधरी को ताने देता था कि तुम्हारे लड़के को मैंने मार दिया था तो तुम मेरा क्या कर लिये।
इसी बात को लेकर अभियुक्तों द्वारा उपेन्द्र यादव को गोली मारकर हत्या की गई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र, आरक्षी मनीष रौनियार व आयुश वर्मा थाना गहमर गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 7









