पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एक साथ 78 उपनिरीक्षकों का हुआ तबादला


गाजीपुर। जनपद में कार्यरत 172 उपनिरीक्षकों में से 78 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण एक साथ अन्य जनपद के लिए किया गया है।
वाराणसी रेंज के डीआईजी ओमप्रकाश सिंह द्वारा, जिले में कार्यकाल पूर्ण होने पर किए गए भारी भरकम ट्रांसफर लिस्ट जारी की गयी है। सूची में 172 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण में गाजीपुर, चंदौली व जौनपुर के उपनिरीक्षक हैं जिन्हें एक जनपद से दूसरे जनपद में स्थानांतरित किया गया है।
ट्रांसफर लिस्ट मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। सूची में गाजीपुर के 78, जौनपुर के 62 व चंदौली के 32 उपनिरीक्षक हैं।
ट्रांसफर लिस्ट में जिले के क्राइम ब्रांच प्रभारी रामाश्रय राय, सादात थाने से रिश्वतकांड के विवादों में फंसे तत्कालीन सादात थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी सहित कई थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। देखें सूची….


Views: 19









