पानी की टंकी के नीचे मिला युवक का शव

गाजीपुर। जंगीपुर टाउन एरिया के एक युवक का शव पानी की टंकी के नीचे मिलने पर टाउन एरिया क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। युवक के सिर में चोट का निशान दिख रहा था।


     बताया गया कि मंगलवार 18 जून की सुबह करीब 5.30 बजे प्रभारी  थानाध्यक्ष जंगीपुर द्वारा युवक का शव मिलने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गयी। बताया गया कि रात्रि में ही नीरज पुत्र रमेश राम उम्र करीब 24 वर्ष निवासी जंगीपुर टाउन एरिया वार्ड नंबर 2 पानी की टंकी थाना जंगीपुर ग़ाज़ीपुर, पानी की टँकी के नीचे मृत अवस्था मे मिला। उसके सिर में चोट के निशान हैं। मृतक साफ सफाई का काम करता था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम व फोरेंसिक टीम के द्वारा आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई गई। 

     पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही हेतु मातहतों को निर्देशित किया गया‌ कहा गया कि मृतक पक्ष द्वारा प्रार्थना पत्र मिलने पर सम्बंधित के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी। 

Views: 12


Leave a Reply