एडीजी ने किया प्रशिक्षण हाल का लोकार्पण
समीक्षा बैठक में मातहतों को दिया आवश्यक निर्देश
गाजीपुर। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन द्वारा पुलिस लाईन स्थित डीटीयू प्रशिक्षण हाल के जीर्णोद्धारित एवं सौन्दर्यीकृत भवन का फीता काट कर लोकार्पण किया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाईन स्थित अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
निरीक्षण के उपरांत उन्होंने पुलिस लाईन सभागार में सभी राजपत्रित अधिकारियों व समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की। उन्होंने लम्बित विवेचनाओं, टाप टेन अपराधियों, नियमित जनसुनवाई व जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण, आईजीआरएस प्रार्थना पत्र, आपरेशन त्रिनेत्र, मिशन शक्ति, यातायात व्यवस्था, आगामी त्यौहार पर शान्ति व्यवस्था सहित विभिन्न विन्दुओं की समीक्षा करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अलसर पर पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस अधीक्षक द्वय सहित अन्य विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।
Views: 9









