वृक्ष पृथ्वी की अमूल्य धरोहर, इनके बिना मानव जीवन की कल्पना बेमानी 

वन महोत्सव अंतर्गत शहीद गांव में हुआ वृक्षारोपण 

गाजीपुर। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के जन्मभूमि, दुल्लहपुर क्षेत्र के धामूपुर में वन महोत्सव   कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण का कार्य किया गया। ग्राम धामूपुर में लगभग 5 एकड़ के भू-भाग पर  वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा हैं।जिसमें मानसून को ध्यान में रखते हुए आम,जामुन व अन्य  फलदार वृक्ष के अलावा नीम, पीपल,महोगनी आदि के वृक्ष  भी लगाए गए। वृक्षारोपण के महत्व पर चर्चा करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि वृक्ष के बिना मानव जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। वृक्ष मानव जीवन के अभिन्न हिस्सा में से एक हैं।यह प्रदूषण को समाप्त पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने में सहायक हैं।  वृक्ष हमें शुद्ध वायु तथा स्वस्थ्य रखने में मिल के पत्थर हैं।  धरती पर जहां वृक्षों की तादाद अधिक होती है, वहां का तापमान ज्यादा गर्म नहीं रहता है।साथ ही मानसून का सहयोग कर बारिश कराने में मददगार साबित होते हैं। अत्यधिक मात्रा में बारिश होने से खेती किसानी का कार्य काफी उन्नति पर होता है।और मानव जीवन   खुशहाल और सुखी होता है। क्षेत्रीय वन अधिकारी अनुराग सिंह ने कहा कि वृक्षों की उपयोगिता पर नजर डालें तो जीवन में वन वृक्षों का महत्व साफ दिखाई देता है।। डाक्टर विजय तिवारी ने कहा कि हमारे धार्मिक एवं पौराणिक ग्रंथ इस बात के उदाहरण हैं कि सदियों पहले गृह निर्वासित लोगों को शरण देकर इन्हीं वृक्षों ने अपने महत्व चरितार्थ किया।श्रवन सिंह ने कहा  कि भारत एक कृषि प्रधान देश है।भारत के लोगों का अस्सी प्रतिशत जीवन कृषि पर ही आधारित है। जिसको ध्यान में रखकर देश के  यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी ने वृक्षारोपण कार्य को बढ़ावा देने हेतु वन महोत्सव का वृहद कार्यक्रम चलाया है। वृक्षारोपण कार्य को सुचारु रुप से चलाने के लिए तथा लोगों को वृक्ष लगाने हेतु सुगमता पूर्वक वन विभाग द्वारा पर्याप्त मात्रा में वृक्ष उपलब्ध कराए जा रहे हैं।और वृक्ष से संबंधित यथा उचित मार्गदर्शन भी दिए जा रहे हैं।वन के महत्व पर चर्चा करते हुए पूर्व जिला मंत्री राजेश सोनकर  ने कहा कि वृक्ष धरा के भूषण हैं करते दूर प्रदूषण हैं। एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है। अतः वृक्षारोपण कार्यक्रम में चढ़ बढकर हिस्सा लेना चाहिए उन्होंने   जोर‌ देते हुए लोगों को वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत धामूपुर स्थित वीर अब्दुल हमीद पार्क और अब्दुल हमीद के नाम पर स्थापित चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण कार्य किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी अनुराग सिंह,वन दरोगा अमरनाथ,वन रक्षक अशोक यादव,वाचक रामानंद यादव,मण्डल महामंत्री चंदन राजभर,विजय तिवारी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरवन सिंह,रविंद्र गोड़,ग्राम प्रधान सिकानु राम,राजेश शर्मा,रविंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे। *रिपोर्ट-गौरीशंकर पाण्डेय’सरस‘*

Views: 103

Leave a Reply