पशु तस्कर अवैध असलहे संग गिरफ्तार

गाजीपुर। नोनहारा थाना पुलिस ने गोवध के अभियोग के वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचा मय जिन्दा कारतूस के साथ  गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।


     अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अभियुक्तों की धर पकड़ में लगी पुलिस टीम ने गोवध निवारण अधिनियम के वांछित अभियुक्त पवन सिंह यादव पुत्र प्रभुनाथ यादव ग्राम गन्दपा उर्फ सहजा  थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर को मुखबीर की सूचना पर खान मोड़ ग्राम बरार से गिरफ्तार कर लिया। जामा तलाशी में  अभियुक्त  के पास से एक तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । अभियुक्त के विरुद्ध चार अपराधिक मामले दर्ज हैं।

       अभियुक्त  के विरूद्ध थाना पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मधुसूदन पाण्डेय, आरक्षी आलोक तिवारी व सोनू गौड़ थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 5

Advertisements

Leave a Reply