अवैध असलहे संग अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। बिरनो थाना पुलिस द्वारा अवैध देशी तमंचा के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
बताया गया कि उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव मय हमराह आरक्षी मुलायम यादव व जितेन्द्र गुप्ता के साथ देखभाल क्षेत्र व भ्रमण के दौरान भवरहां पुल से मीरपुर जाने वाले मार्ग पर नहर पुल के पास से अभियुक्त बबलू चौहान पुत्र रामप्रसाद चौहान निवासी ग्राम नसरतपुर थाना बिरनो जनपद गाजीपुर को अवैध देशी तमंचा .315 मय जिन्दा कारतूस गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया में न्यायालय रवाना किया गया।
Views: 6
Advertisements







