पीआरडी जवानों को मुख्यमंत्री ने दिया तोहफा 

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सांसद राज्यसभा डॉ.संगीता बलवंत के मुख्य अतिथ्य में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल सान्निध्य में पीआरडी जवानों का सम्मेलन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल उपस्थित रहीं। 


           मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के पीआरडी जवानों को संबोधित करते हुए जवानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। मुख्यमंत्री द्वारा पीआरडी जवानों के ड्यूटी भत्ते को ₹500 से बढ़ाकर ₹600 प्रतिदिन किए जाने, कैशलेस हेल्थ कार्ड सहित अन्य कल्याणकारी सुविधाओं की घोषणा की गई। इन घोषणाओं से पीआरडी जवानों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण रहा।

   कार्यक्रम के अंत में  मा.सांसद डॉ. संगीता बलवंत, श्रीमती सपना सिंह  तथा श्रीमती सरिता अग्रवाल द्वारा उपस्थित पीआरडी जवानों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, भाजपा कार्यालय प्रभारी राजन प्रजापति, समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं पीआरडी जवान उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन जिला युवा कल्याण अधिकारी  दिलीप कुमार द्वारा  किया गया।

Views: 2


Leave a Reply