शातिर बदमाश मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार 

गाजीपुर। थाना करण्डा एवं थाना नंदगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना करण्डा पर पंजीकृत विभिन्न धाराओं मे दर्ज मुकदमे के  वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था  में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमन्चा .312 बोर, दो खोखा कारतूस, एक अदद जिन्दा कारतूस व एक मोटरसाइकिल हीरो स्पलेण्डर बरामद कर लिया। उस पर आठ अपराधिक मामले दर्ज हैं।


         अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार 17 अगस्त 2026 को थाना करण्डा मय पुलिस टीम व थाना नन्दगंज की संयुक्त टीम द्वारा सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कुन्दन सिंह उर्फ विशाल सिंह पुत्र चन्द्रभूषण सिंह निवासी ग्राम बरहपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर को सरौली हरिजन बस्ती के कच्चे रास्ते से पुलिस मुठभेड में घायलावस्था में धर दबोचा। उसे इलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।

       गिरफ्तार  करने वाली पुलिस टीम में   थानाध्यक्ष करण्डा सन्तोष कुमार पाठक मय हमराह और थानाध्यक्ष नन्दगंज अतुल कुमार मिश्रा मय हमराह शामिल रहे।

Views: 10


Leave a Reply