मजदूरों ने प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
गाज़ीपुर। भारतीय मजदूर संघ, केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को, जिला स्तर पर विभिन्न विभागों की विभिन्न मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया।
इस कार्यक्रम के अन्तर्गत भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई ने प्रधानमंत्र एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया। इस ज्ञापन में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों का शोषण रोकने, मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड एवं 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पत्रकारों के लिए पेंशन लागु करने, प्रदेश की चीनी मिलों और डिस्टिलरी में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी करने, आशा एवं आशा संगिनी का मानदेय बढाने, श्रम विभाग से संबंधित कमेटियों, बोर्डों का गठन एवं लम्बित शासनादेशों को जारी करने आदि मांगें शामिल रहीं। कार्यक्रम में जिला इकाई के अध्यक्ष बाल्मीकि शर्मा, जिलामंत्री दीपक राय, संरक्षक यूपी राय, कार्यवाहक अध्यक्ष मईम खान एवं पदाधिकारी विजयकृष्ण, रानु अग्रवाल, विपुल रावत, प्रमिला, रिजवाना, अवधेश, छाया राय, मनमतिया, नंदलाल यादव आदि के साथ जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Views: 5









