राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर सम्पादित पुस्तक का विमोचन सम्पन्न
गाजीपुर। पी.जी. कॉलेज, मलिकपूरा के सभागार में, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर “राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020: शिक्षा, समाज, संस्कृति एवं पर्यावरण”_ विषय पर संपादित पुस्तक का विमोचन ससमारोह सम्पन्न हुआ।
उल्लेखनीय है कि इस संपादित पुस्तक का संयुक्त संपादन पी.जी. कॉलेज, मलिकपूरा के असीस्टेंट प्रो. डॉ. प्रवेश कुमार जायसवाल एवं डॉ. अंजलि यादव द्वारा किया गया है। पुस्तक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न आयामों पर देश के प्रतिष्ठित विद्वानों एवं शिक्षाविदों द्वारा लिखे गए शोधपरक एवं विचारपरक लेख संकलित हैं।
पुस्तक की विषयवस्तु पर डॉ. प्रवेश कुमार जायसवाल ने कहा कि “इस पुस्तक में शिक्षा, समाज, संस्कृति और पर्यावरण के अंतर्संबंधों को रेखांकित किया गया है। हमारा प्रयास रहा है कि यह ग्रंथ शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए एन ईपी -2020 को समझने में एक प्रामाणिक संदर्भ बने।”_
वक्ताओं ने कहा कि नई शिक्षा नीति भारतीय शिक्षा व्यवस्था को अधिक समावेशी, व्यावहारिक एवं ज्ञान आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों के लिए उपयोगी संदर्भ सामग्री के रूप में महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने सम्पादक द्वय के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह ने कहा कि “राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारतीय शिक्षा को जड़ों से जोड़ने और वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इस पुस्तक के माध्यम से हम अपने छात्रों और समाज को नीति के उद्देश्यों से अवगत करा सकेंगे।”
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अजय कुमार चौहान तथा आभार ज्ञापन डॉ. प्रवेश कुमार जायसवाल ने किया।
Views: 15








