अवैध असलहे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सादात थाना पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को देशी तंमचा के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष सादात की टीम द्वारा आदित्य उर्फ बिट्टू पुत्र लालू राम निवासी ग्राम कटघरा थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर को ससना नहर पुलिया ग्राम ससना बफासला तीन किमी पूर्व से समय 02.30 बजे,एक नाजायज देशी तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना सादात द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार दूबे,आरक्षी श्यामधर यादव, अभिनाश वर्मा तथा नीरज कुशवाहा थाना सादात, गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply