छह वारण्टी चढ़े पुलिस के राडार पर

गाजीपुर। करण्डा थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छह एनबीडब्लू वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत करण्डा थाना पुलिस ने ग्राम मेहरौली, सीतापट्टी व कटरीया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर से छह अभियुक्तों को न्यायालय से प्राप्त वारण्ट के आधार पर हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहन खरवार पुत्र शरहंगी खरवार निवासी कटरिया, एकबाल उर्फ बाला पुत्र हलीम निवासी सीतापट्टी,मैनुद्दीन उर्फ मोनू पुत्र पखण्डी निवासी सीतापट्टी,विश्राम पुत्र ढोढ़ा निवासी मेहरौली, गामा पुत्र मग्गन तथा प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश राम निवासी मेहरौली को नियमानुसार गिरफ्तार कर थाना करण्डा पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाला टीम में उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह व सुनील कुमार शुक्ला, मुख्य आरक्षी कृष्ण चन्द चौरसिया, आरक्षी गण गिरजाशंकर पटेल अभिनव यादव तथा रवि प्रकाश शामिल रहे।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply