वृद्धजनों को भोजन व फल-मिष्ठान्न वितरित

गाजीपुर। स्वामी सहजानंद पीजी कालेज, गाजीपुर की प्रबंध समिति के सदस्य डॉ. ए के राय द्वारा पुलिस लाइन स्थित वृद्धाश्रम में बृद्धजनों को भोजन तथा फल-मिष्ठान्न वितरित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वी के राय, डॉ. कृष्णनानंद चतुर्वेदी, प्रो. अजय राय, रामधारी राम, शशांक राय, नवीन राय आदि ने वृद्धाश्रम के निवासी स्त्री-जनों से मिल कर उनके स्वास्थ्य तथा खानपान की विस्तृत जानकारी ली।
ओल्ड एज होम की केयरटेकर श्रीमती ज्योत्सना सिंह ने सहयोग के लिए प्राचार्य सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply