पंचांग व राशिफल -18 सितम्बर 2021

पंचांग व राशिफल -18 सितम्बर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास भाद्रपद
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि  द्वादशी 06:55 तक
नक्षत्र  धनिष्ठा 27:13 तक
करण बालवा कौवाला 06:55 तक.18:27 तक
वार  शनिवार
योग सुकर्माण 18:23 तक
सूर्योदय 05:43
सूर्यास्त 17: 58
चंद्रमा मकर राशि में
राहुकाल 09:13 − 10:44
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:50 − 12:39

राशिफल
मेष
आज लाभ के योग हैं। दिन अनुकूल होगा। विवादों में न पड़े और चुप रहकर शान्ति बनाए रखें। वरिष्ठ जनों को सम्मान दें। कार्य के उलझने से तनाव और परेशानी हो सकती है।

वृषभ
नौकरी में प्रतिकूल वातावरण के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें।। आज खर्च बढ़ेंगे। धोखे के प्रति सतर्क रहें । पुराने रोग से परेशानी हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है।

मिथुन
मानसिक तनाव बना रहेगा। आर्थिक निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। संतान के स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार होगा। दिन भर चिंता बनी रह सकती है।

कर्क
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। पुराने मित्र से भेंट और लाभ के योग बनेंगे। आज का माहौल शुभ रहेगा। आज आप शत्रु को परास्त करेंगे। यात्रा के लाभकारी योग हैं।

सिंह
समय के साथ चलना सीखें। अपने व्यवह में बदलाव लाकर आगे बढ़े। जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक सुख शांति के लिए अपने व्यवहार में नम्रता बनायें।

कन्या
आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। अपना आत्मविश्वास बनाये रखें और दूसरों के भरोसे रहने के स्थान पर स्वविवेक से निर्णय लें। आलस्य से बचें और सतर्क रहें।

तुला
आज मान सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। दिन लाभकारी रहेगा। संतान पर विशेष ध्यान रखें। अपनी अव्यवस्थित दिनचर्या को बदलें और अपने व्यवहार से कठोरता को दूर रखें।

वृश्चिक
आज दिन का आरम्भ शुभ संकल्पों से होगा। नये कार्य में हानि हो सकती है। माता पिता के स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने कार्य से निराश न हों, समय का इंतजार करें, सब ठीक हो जायेगा।

धनु
अपने कार्य करने के ढंग को सुगम बनायें। धन लाभ होगा। आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा।समय के परिवर्तन से विवाद समाप्त होने के योग हैं। वाहन के योग हैं।

मकर
आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्य की स्थितियां अपने पक्ष में होंगी। व्यवसायिक विवाद समाप्त होंगे। लाभ और उन्नति के योग बनेंगे। परिवार में  शांति बनाए रखें।

कुंभ
दिनचर्या नियंत्रित रखें।जो कुछ बोलें, सोच समझकर ही कहें। किसी परिचित व्यक्ति से भेंट  लाभदायक होगी। दूसरों में व्यक्तिगत मामलो में न पड़े और अपने पराये के भेद को समझें।

मीन
आज समय अनुकूल है। आज आपके विरोधी भी  प्रशंसा करेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। फालतू विवादों से परिवार को दूर ही रखें। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी।

Visits: 201

Leave a Reply