भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति ने स्थापित किया संवाद

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति द्वारा भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 134 वी जयंती वर्चुअल संवाद के जरिए मनाई गई। वक्ताओं ने उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
       उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन डॉ उमेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति की नींव पंडित गोविंद बल्लभ पंत द्वारा रखी गई थी। प्रांतीय सचिव जी. के. पाठक ने बताया कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत  ऐसी सख्सियत थे,जिन्होंने सर्वसमाज के कल्याण के लिए जीवनपर्यंत कार्य किया और उन्होंने ये सिद्ध कर दिया कि,देशभक्ति की भावना समाज सेवा करने से ही आती है।
    उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश शासन की संरक्षित संस्था उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के संस्थापक सदस्य रहे पंडित जी ने प्रदेश में ही नही,बल्कि देश के जेल सुधार व सामाजिक सुधार की नींव रखी। समिति के चेयरमैन डॉ उमेश शर्मा ने समिति संस्थापक सदस्य के ऐतिहासिक कार्यों का व्यौरा वर्चुअल संवाद में समिति के सभी सदस्यों के सामने बताते हुए कहा कि श्रद्धेय पंत जी ने समाज सेवा, देशसेवा व प्रदेश सरकार के लंबे समय तक मुखिया रहते हुए मानवीय सिद्धांतों से कभी समझौता नही किया। श्रद्धेय पंत जी आज भी समाजसेवियों के विचारों में जीवित हैं,हम सभी सदस्य उनके दिखाए गए मार्ग व अपनाए गए सिद्धांतों पर चलकर समाजहित व देशहित में कार्य करते हुए में व्याप्त अपराध निरोधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। समिति के इस आयोजन को सम्बोधित करते हुए वाइस चेयरमैन राजीव गौतम ने कहा कि समिति का विस्तार कर पंडित जी के सिद्धांतों को, सदस्यों द्वारा जन जन तक पहुचाने का काम सभी सदस्यों को करना होगा। वाराणसी जॉन सचिव मयंक सिंह ने कहा कि केवल वर्ष में एक बार याद करने से ही पंत जी के सिद्धांतो को नही अपनाया जा सकता,हमें उनके समाज हित के कार्यों को सतत करते रहना होगा। गौतमबुद्ध नगर से प्रोफेसर एन पी सिंह व डॉ जयवीर सिंह ने संबोधित करते हुए समिति के सिद्धांतों के प्रति निष्ठा व ऊर्जा से कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में आगरा मंडल के संयुक्त सचिव अमित जैन जी के बड़े भाई मध्य प्रदेश के डीजीपी पवन जैन आई पी एस,के द्वारा समिति को शुभकामनाएं दी, एवम पूरी समिति ने अमित जैन के माध्यम से  पवन जैन जी को डीजीपी होमगार्ड,म.प्र. बनाये जाने पर शुभकामनाएं प्रेषित की। मुरादाबाद से आयुषी माहेश्वरी ने पंत जी के द्वारा इलाहाबाद के संगम पर भगवान श्री राम के धनुष को सांस्कृतिक धरोहर पंडित जी के द्वारा घोषित करने का वृतांत सुनाया। समिति की इस वेबिनार द्वारा जयंती आयोजन,प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत-रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जन्म जयंती को स्मरणीय आयोजन के तौर पर मनाया और समिति के लगभग150 से अधिक पदाधिकारी लगभग पूरे प्रदेश से उपास्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरेली रेंज के डीआईजी कारागार आर.एन. त्रिपाठी ने तथा संचालन मिर्जापुर मंडल सचिव आनंद विश्वकर्मा ने किया।

Visits: 51

Leave a Reply