पंचांग व राशिफल – 11 सितम्बर 2021

पंचांग व राशिफल – 11 सितम्बर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास भाद्रपद
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि  पंचमी 19:37 तक
नक्षत्र  स्वाति 11:17 तक
करण  बावा बालवा 08:47 तक19:37 तक
वार  शनिवार
योग इंद्र 14:32 तक
सूर्योदय 05:41
सूर्यास्त 18:06
चंद तुला राशि में
राहुकाल  10:44 − 12:17  
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:52 − 12:42



राशिफल
मेष
सहकर्मियों से तनाव रहेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों में हिस्सा लें परन्तु ज्यादा उत्सुकता से कार्य बिगड़ सकता है।

वृषभ
विवेक से कार्य में प्रगति होगी। बुद्धि चातुर्य से कठिनाइयां दूर होंगी। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। यात्रा हो सकती है।

मिथुन
आज आपके संबंधों से कार्य पूर्ण होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। दूसरों की बुराई करने से दूर रहें। संतान के विवाह प्रस्ताव सफल होंगे। वाणी में नम्रता बनाये रहें।

कर्क
समाज मान सम्मान मिलेगा। परिजनों से मांगलिक मामलों की रुपरेखा बनेगी। कई दिनों की व्यस्तता के बाद आज स्वयं के लिए समय निकालें। परिजनों को भी समय दें।

सिंह
कार्य क्षेत्र में यश की प्राप्ति होगी। पुराने संबंधों का लाभ मिलेगा। अपने खान-पान में अनियमितता न बरतें अन्यथा हानि हो सकती है। परिवार में मतभेद होने की स्थिति में शांति बनाये रखें।

कन्या
कड़े परिश्रम से कार्य को पूर्ण करें। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। अपने कॅरियर के प्रति सतर्क रहें। आपके स्वप्न साकार होने की स्थिति में हैं। परिजनों से नम्रता बनाये रखें।

तुला
आज दिन अनुकूल है। कार्य के प्रति सतर्कता बनाये रहें। प्रियजन से भेंट की संभावना है। मन की बात व प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में विवाद की स्थिति हो सकती है।

वृश्चिक
आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि रहेगी। समाज में मान सम्मान मिलेगा। कॅरियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। घर परिवार के कार्यो में व्यस्तता रहेगी।

धनु
प्रतिस्पर्धा में विजय के योग हैं। साझेदारी में नए अनुबंध लाभ देंगे। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। किसी के भी बातों को सोच समझकर ही विश्वास करें।

मकर
वैवाहिक प्रस्ताव से मन में उल्लास रहेगा। समय की महत्ता को समझकृर उपयोग करें।परिचय के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। यात्रा सम्भव है। कार्य करने के ढंग को बदलें।

कुंभ
कार्य में अचानक लाभ होने के योग हैं। अधूरे काम समय पर होंगे। आमदनी से अधिक खर्च होगा। आप से कार्यस्थल पर लोग प्रभावित होंगे। आज किसी से भी लेनदेन न करें।

मीन
किसी विशेष कार्य को पूरा करने में मित्र सहयोगी बनेंगे। आप के निर्णय से परिवार में असंतोष रहेगा। मन उत्साहहीन रहेगा। घर की सफाई  ध्यान रखकर करेंगे।

Visits: 131

Leave a Reply